अब सैलानियों के लिए नीलकण्ठ जाना हुआ आसान -
दिल्ली -यमकेश्वर -दिल्ली (वाया -ऋषिकेश) रात्रि सेवा से अब भगवान भोलेनाथ के दर्शन करना और भी आसान हो गया है । इस बस से आप पीपलकोटी मे उतरकर मात्र कुछ समय मे पैदल आसानी से नीलकण्ठ पहुँच सकते है । साथ ही जहाँ यह बस का अन्तिम पडाव है वहाँ पर सुप्रसिद्ध पौराणिक सिद्ध पीठ भगवान शिव यमकेश्वर महादेव के नाम से विराजमान है। वही शानदार रमणीक स्थल यमकेश्वर की शानदार वादियां आपका मन मोह लेगी । सभी से अनुरोध है कि एक बार आप यमकेश्वर तक अवश्य पहुँचने का कष्ट करे ।
दिल्ली -यमकेश्वर -दिल्ली (वाया -ऋषिकेष. )की बस मे सफर करने के लिए समय पर आइ एस बी टी कश्मीरी गेट, प्लेटफार्म नम्बर -14 ,मे पहुँचे ।जल्दी ही ओनलाइन बुकिग भी शुरु होने वाली है ।

No comments:
Post a Comment